Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: गुजरात टाइटंस को राहत, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेंगे शुभमन गिल

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ओपनिंग पार्टनर बी साई सुदर्शन ने इसकी पुष्टि की है। जीटी और डीसी के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा।
 
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गिल राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। यह मुकाबला जीटी 6 रन से हार गई थी। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदर्शन ने कहा, "शुभमन को कोई दिक्कत नहीं है। वह पूरी तरह ठीक हैं, वह ठीक हो जाएंगे। बिल्कुल, हां (वह ओपनिंग करेंगे)।"

गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। इस टीम को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया।

हालांकि, सुदर्शन ने टीम की वापसी करने की क्षमता पर भरोसा जताया है, खासकर टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह दोनों का मिला-जुला रूप है, ओपनिंग बल्लेबाजों और टॉप-3 बल्लेबाजों के तौर पर, अगर कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक खेलता है, तो यह टीम के लिए हमेशा एक अच्छी बात होती है। मुझे लगता है कि हमें अपने मिडिल ऑर्डर पर भरोसा है, वे जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह वही टीम है जिसके साथ पिछले साल खेला था।"

उन्होंने कहा, "अभी सिर्फ दो मैच खेले गए हैं। मेरा और पूरी टीम का मानना ​​है कि हमारा मिडिल ऑर्डर जरूर शानदार प्रदर्शन करेगा और हम मैच जीतेंगे। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जहां दो-तीन दिनों के अंदर लगातार मैच खेलने होते हैं, इसलिए इस टूर्नामेंट में 'मोमेंटम' बनाए रखना सबसे जरूरी चीजों में से एक है।"

पिछले दो मुकाबलों में हार पर सुदर्शन ने कहा, "हां, हम इन दो मुकाबलों पर नजर डालते हैं और हमने इनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि हम आगे भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे, ताकि हमें अपनी पहली जीत मिल सके और हम अपनी जीत की लय वापस हासिल कर सकें।"

--आईएएनएस

आरएसजी