Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
 
आईपीएल 2026: डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर

बेंगलुरु, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और हार्ड लग रहा है। चिन्नास्वामी चेज करने के लिए एक अच्छा ग्राउंड है। लगातार मैच हारने के बाद लंबा ब्रेक मिलना अच्छा है। हमें अपनी ताकत पर फोकस करने की जरूरत है। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगे।"

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं क्योंकि हम इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का प्लान बना रहे थे। यह एक दिन का गेम है, और अच्छी सरफेस दिख रही है। हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे और उन पर दबाव डालेंगे। हम उसी साइड के साथ खेल रहे हैं। इस साल हमारा फाइनल चिन्नास्वामी में है, इसलिए हमें सभी होम मैच जीतने होंगे।

आरसीबी इस मैच में ग्रीन जर्सी में उतर रही है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया।

आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

आरसीबी प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

--आईएएनएस

पीएके