Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: अर्धशतक लगाकर भी ऋतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुआ 'अनचाहा रिकॉर्ड'

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 60 गेंदों में 74 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से किसी बल्लेबाज की चौथी सबसे धीमी फिफ्टी रही।
 
इस अनचाही फेहरिस्त में पार्थिव पटेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2010 में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 53 गेंदों में पचासा पूरा किया था। साल 2009 में मैथ्यू हेडन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद मुरली विजय ने साल 2013 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

इस सूची में ऋतुराज गायकवाड़ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 49 गेंदों में यह कारनामा किया। साल 2013 में मुरली विजय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। साल 2014 में ड्वेन स्मिथ ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।

रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत के बावजूद निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए।

इस टीम ने 8.2 ओवरों के खेल तक महज 37 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

शिवम दुबे 17 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 60 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 15 रन, जबकि जेमी ओवरटन ने 18 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अरशद खान ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

--आईएएनएस

आरएसजी