Aapka Rajasthan

आईपीएल 2026: अजिंक्य रहाणे 'डक' पर हुए आउट, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
 
आईपीएल 2026: अजिंक्य रहाणे 'डक' पर हुए आउट, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

अजिंक्य रहाणे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रहाणे आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आरआर के खिलाफ रहाणे 12वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रहाणे के बाद इस लिस्ट में पार्थिव पटेल का नाम है, जो आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 11 बार जीरो पर आउट हुए हैं। वहीं, शिखर धवन (10), गौतम गंभीर (10) और डेविड वॉर्नर (9) का नाम भी इस अनचाही लिस्ट में शुमार है।

रहाणे से पहले उनके सलामी जोड़ीदार टिम सीफर्ट भी बिना खाता खोले आउट हुए। आईपीएल में यह महज दूसरा मौका है, जब केकेआर के दोनों सलामी बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2014 में गौतम गंभीर और जैक कैलिस की सलामी जोड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौटी थी। रहाणे आईपीएल 2026 में बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। इस सीजन खेली 7 पारियों में रहाणे 25.33 की औसत से सिर्फ 152 रन ही बना सके हैं। रहाणे ने अब तक इस सीजन महज एक अर्धशतक लगाया है और वह लगातार दूसरी मैच में जीरो पर आउट हुए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी रहाणे अपना खाता खोलने में नाकाम रहे थे।

अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 19 गेंदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैमरून ग्रीन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और उन्होंने 13 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 23 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इन दोनों को छोड़कर आरआर के बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए, तो कार्तिक त्यागी ने 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट निकाले।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी