आईओसीएल में 126 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 31 जुलाई अंतिम तिथि
दिसपुर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961/1973 (संशोधित) के तहत अपनी डिगबोई रिफाइनरी में विभिन्न ट्रेड/डिसिप्लिन में 12/15 माह की अवधि के लिए अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए उम्मीदवारों से कुल 126 पदों पर आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
आईओसीएल की ओर से जारी 126 रिक्तियों में ट्रेड अप्रेंटिस - अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) डिसिप्लिन - केमिकल के 40, ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 7, ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 2, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - केमिकल के 10, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - मैकेनिकल के 30, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन - इलेक्ट्रिकल के 12, टेक्नीशियन अप्रेंटिस डिसिप्लिन- इंस्ट्रूमेंटेशन के 2, ट्रेड अप्रेंटिस-सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 16, ट्रेड अप्रेंटिस- अकाउंटेंट का 1, ट्रेड अप्रेंटिस/डेटा एंट्री ऑपरेटर (फ्रेशर अप्रेंटिस) के 5 और ट्रेड अप्रेंटिस डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट धारक) का 1 पद शामिल हैं।
अप्रेंटिस के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन अप्रेंटिस पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने के बाद आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए माइक्रोसॉफ्ट फॉर्म भरके अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पोस्ट से संबंधित ट्रेड/डिसिप्लिन के तहत 3 वर्षीय बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) में, केमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/केमिकल टेक्नोलॉजी/रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग/एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा, कम से कम 2 वर्ष की अवधि वाले फिटर ट्रेड में आईटीआई के साथ मैट्रिक (पास), 3 वर्षीय बीए/बीएससी/बीकॉम, 12वीं पास, 'डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर' में स्किल सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पास होने चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काम शुरू करने से पहले मेडिकल फिटनेस की जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस एक्ट के तहत स्टाइपेंड दिए जाएंगे।
बता दें कि दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करने की संभावित तिथि 5 अगस्त और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित होने की संभावित तिथि 11 से 18 अगस्त के बीच तय की गई है।
--आईएएनएस
डीके/पीएम
