Aapka Rajasthan

इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ 1 गिरफ्तार, मादक पदार्थों के खिलाफ मुहिम जारी

इंदौर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ मुहिम जारी है।इसी क्रम में इंदौर में पुलिस में एक युवक को लगभग 13 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पशु चिकित्सालय के सामने, पत्थर गोदाम रोड इंदौर में चेकिंग व गश्त के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बिना नंबर की सफेद रंग की मोटर साइकिल पर बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।
 
टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम यश मकोरे निवासी थाना छत्रीपुरा इंदौर बताया। संदेही की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 12.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। मौके से अवैध मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की गाड़ी ज़ब्त की गई। मादक पदार्थ की कीमत लगभग सवा लाख रुपए बताई गई है । आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर नेटवर्क एवं फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कुल 77 प्रकरणों में 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.0897 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग 3 करोड़ 99 लाख 86,000 मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन ज़ब्त किए गए हैं।

राज्य में अवैध मादक पदार्थों की आपूर्ति के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है और यही कारण है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मादक पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थ की ज़ब्ती का सिलसिला जारी है । मंगलवार को शहडोल जिले में भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पड़ा था।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम