Aapka Rajasthan

इंदौर के भागीरथपुरा कांड के जिम्मेदार अफसर की तैनाती : उमंग सिंघार

भोपाल, 27 नवंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है । उन्होंने कहा है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 मौतों के लिए जिम्मेदार अफसर को बड़े दफ्तर में बिठा दिया गया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आखिर इंदौर के भागीरथपुरा में हुई 36 मौतों का जिम्मेदार कौन है ? भागीरथपुरा दूषित जलकांड में 36 लोगों की मौत हुई।
 
उन्होंने कहा कि जांच आयोग की 600 पेज की रिपोर्ट में अफसरों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए और तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव को इस कांड का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया लेकिन भाजपा सरकार ने संजीव कुमार की सेवा भी बहाल कर दी। अब वे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ हैं।

उन्होंने कहा कि मोहन यादव सरकार में 36 मौतों के बाद भी जिम्मेदारी तय करने के बजाय अफसरों को राहत मिल रही है। जिस अफसर पर इतने गंभीर सवाल उठे, उसकी सेवाएं बहाल कर दी गईं। वहीं, दो अफसर कलेक्टर बन गए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा है कि अगर 36 मौतों के बाद भी जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तो फिर जवाबदेही किसकी है? यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि 36 मृतकों और उनके परिवारों के साथ अन्याय है।

दरअसल, दिसंबर 2025 में भागीरथपुरा में दूषित पानी की जलापूर्ति के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े थे और इसके चलते मौतों का सिलसिला भी लगातार बढ़ता गया । इस मामले ने सियासी तूल भी पड़ा था और कांग्रेस ने नगर निगम से लेकर राज्य सरकार तक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, राज्य सरकार ने भी कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी । दूषित जलापूर्ति मामले के आरोपों में घिरे एक अधिकारी को बहाल कर प्रमुख अभियंता के दफ्तर में पदस्थ किया गया है जिस पर कांग्रेस हमलावर है।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम