Aapka Rajasthan

इंडिया ऑप्टेल भर्ती अलर्ट : 62 की उम्र में सरकारी नौकरी का मौका, फटाफट 3 अप्रैल तक करें आवेदन

देहरादून, 31 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने कंसल्टेंट सहित विभिन्न 17 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
इंडिया ऑप्टेल भर्ती अलर्ट : 62 की उम्र में सरकारी नौकरी का मौका, फटाफट 3 अप्रैल तक करें आवेदन

देहरादून, 31 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने कंसल्टेंट सहित विभिन्न 17 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईओएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें कंसल्टेंट (फाइनेंस), डिवीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर (फाइनेंस एवं अकाउंट) और असिस्टेंट कंपनी सेक्रेटरी के 1-1 पद; सीनियर प्रोजेक्स मैनेजर (फाइनेंस एवं अकाउंट) के 2; और जूनियर प्रोजेक्स मैनेजर (फाइनेंस एवं अकाउंट) के 12 पद शामिल हैं।

आईओएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 62 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, कंसल्टेंट पद के लिए न्यूनतम आयु 58 साल तय की गई है। इसी के साथ आईओएल की ओर से चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 2,20,000 के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पदों के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद एप्लीकेशन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे दिए गए पते पर भेज दें।

कैंडिडेट्स भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पदों के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम