इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया : ब्रजेश पाठक
लखनऊ, 3 नवंबर (आईएएनएस)। विपक्ष के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) विरोध के जवाब में भाजपा ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन किया। लखनऊ और बरेली में पार्टी ने पदयात्रा निकालकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। भाजपा की इन पदयात्राओं में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हाथों में पार्टी के झंडे लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।
लखनऊ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अभियान की कमान संभाली जबकि बरेली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब तो इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं बख्शा है। भाजपा जनता के बीच जाकर विपक्ष की इस राजनीति को बेनकाब करेगी। उ
पमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। सड़क पर चंद लोगों को लेकर आम जनमानस को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल सत्ता की भूख में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं और देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के जनादेश का सम्मान किया है। केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत जिन राज्यों में विपक्षी दलों को चुनाव में जीत मिली, वहां भाजपा ने जनादेश को स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा लोकतंत्र में जनता को सर्वोपरि माना है। भाजपा जनता के आशीर्वाद से ही काम करती है। पाठक ने कहा कि विपक्षी दल संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर की नीतियों को किनारे कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अराजकता का माहौल बनाया है, भाजपा उसका जवाब दे रही है। कांग्रेस खुद वोट चोरी करती रही है और आज दूसरों पर आरोप लगा रही है। नेहरू और सरदार पटेल के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल को हटाकर नेहरू प्रधानमंत्री बने थे।लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जो पार्टी आज वोट चोरी का मुद्दा उठा रही है, उसका अपना इतिहास ही वोट चोरी से जुड़ा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पीछे कर प्रधानमंत्री का पद हासिल किया था। वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को हाईजैक करने का प्रयास किया है और देश को अराजकता की ओर धकेलना चाहता है। देश संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार ही चलेगा।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों की ओर से एसआईआर प्रक्रिया का विरोध किए जाने के बीच भाजपा ने देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। अभियान का पहला चरण 22 अक्टूबर से पांच नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इसके तहत प्रदेश के छह क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक पदयात्राएं निकालकर पार्टी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे।
--आईएएनएस
विकेटी/पीएम
