Aapka Rajasthan

इंदर सिंह परमार ने दामोह जेल में दो मंजिला बैरक का किया उद्घाटन, कैदियों से की मुलाकात

दामोह, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार गुरुवार को ट्रेन से दामोह पहुंचे, जहां उन्होंने दो मंजिला जेल बैरक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की।
 
इंदर सिंह परमार ने दामोह जेल में दो मंजिला बैरक का किया उद्घाटन, कैदियों से की मुलाकात

दामोह, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार गुरुवार को ट्रेन से दामोह पहुंचे, जहां उन्होंने दो मंजिला जेल बैरक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मुलाकात भी की।

इस दौरान दामोह के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि दामोह की जिला जेल में डबल मंजिला बैरक का लोकार्पण हुआ है। कैदियों का मानवीय पक्ष होता है। उसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने जेलों में सुविधाओं को ठीक करने का फैसला लिया है। जेल में बंद कैदी भी समाज का हिस्सा हैं, और वे किसी कारण से यहां पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा कि जेलों में शिक्षा की भी सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम कैदियों के जीवन में और सुधार लाने के लिए सरकार के जो संकल्प हैं, उनके अनुसार काम करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है। इसके पीछे बड़ा संदेश यही है कि लोकल चीजों को बढ़ावा दें। इससे देश के लोगों को फायदा होगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और आत्मनिर्भर भारत को और आगे बढ़ाएंगे।

इंदर सिंह परमार ने कहा कि जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे, तब देश में खाद्य संकट आया था। तब वह कटोरा लेकर किसी देश के पास नहीं गए थे। उन्होंने अपने देश के लोगों में आत्मविश्वास पैदा किया था। उन्होंने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था। उन्होंने देशवासियों से भी अपील की थी कि लोग सप्ताह में एक दिन उपवास करें। तब लोगों ने सहयोग किया और देश इस संकट से बाहर निकल आया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का बड़ा उदाहरण गैस सब्सिडी है। उनकी एक अपील पर लाखों लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ दी थी। इसका फायदा गरीबों को मिला था। अब जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनिया प्रभावित हुई है और हम भी इससे प्रभावित हुए हैं, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील की है। इससे भारत पर दबाव कम होगा।

इंदर सिंह परमार ने कहा कि कम से कम गाड़ियों का इस्तेमाल करें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और ईंधन बचाने में अपना सहयोग दें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार ट्रेन के जरिए दामोह पहुंचे थे और लोगों से भी अपील की कि जितना हो सके, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी