योगी सरकार के 9 सालों में विकास के कई काम हुए : मंत्री सूर्य प्रताप शाही
अयोध्या, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में प्राप्त उपलब्धियां गिनाईं।
उन्होंने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कई काम किए गए हैं। हमने हमेशा से ही विकास के कार्यों को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखा और यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में विकास से संबंधित कामों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि हमारे शासनकाल में हर तबके के लोगों का विकास हो। हमने समाज के हर वर्ग के लोगों को नया उभार देने का प्रयास किया। इस दिशा में हमारी सरकार ने किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की और ना ही आगे कभी करेगी। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि समाज के हर वर्ग का विकास हो।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमारी सरकार ने इतने सालों के शासनकाल में यह सुनिश्चित किया कि केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले। इसके इतर, हमने किसानों को भी विशेष प्राथमिकता दी। हमने यह प्रयास किया कि सरकार की तरफ से किसानों को सशक्त करने के मकसद से जो भी योजनाएं शुरू की जा रही हैं, उसका उन्हें लाभ मिले। हमने इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया और आगे भी करते रहेंगे।
वहीं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सूबे के युवाओं को भी सशक्त करने की दिशा में भी कई काम किए। हमने यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में सभी युवाओं को नौकरी मिले। कोई भी युवा नौकरी से वंचित नहीं रहे। इस दिशा में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके इतर, हमारी सरकार ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जिस तरह का काम किया है, उससे प्रदेश की जनता में खुशी का माहौल है। सभी लोग इस सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को यह जनादेश सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मिला था। हमने इस जनादेश का सम्मान करते हुए व्यवस्था को बदलने का काम किया और यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे। कोई भी वर्ग विकास के कार्यों से वंचित नहीं रहे।
साथ ही, उन्होंने कहा कि अयोध्या में जल्द ही पांचवा एयरपोर्ट शुरू होगा। यह एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। यह उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हैं। हमारे प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज की तारीख में उत्तर प्रदेश बीमारू राज्यों की फेहरिस्त से बाहर निकलकर नित दिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
--आईएएनएस
एमएस/
