Aapka Rajasthan

दिलजीत दोसांझ अपनी जड़ों से जुड़े शानदार कलाकार हैं, नई फिल्म में दिखेगा अलग अंदाज : इम्तियाज अली

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच वह फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि दिलजीत में बहुत गहराई, विनम्रता है और वह अपनी जड़ों से जुड़े शानदार कलाकार हैं।
 
इम्तियाज अली ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत के साथ फिर से काम कर रहे हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद यह इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की दूसरी फिल्म है। इम्तियाज अली ने हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिलजीत के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि दिलजीत में एक कलाकार के रूप में गहराई के साथ-साथ समाज की समझ और इंसानियत भी है। वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और हमेशा साफ-सुथरे और बेहतरीन तरीके से काम करते हैं।

इम्तियाज अली ने कहा, “दिलजीत में बहुत गहराई है, पवित्रता है। वह कुछ खास लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह खुद को एक्टर कहते ही नहीं हैं, लेकिन उन्हें कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। मैं उनमें सबसे पहले एक अभिनेता के रूप में दिलचस्पी रखता हूं।”

फिल्म मेकर ने आगे बताया कि दिलजीत के कई पहलू हैं और इस अपकमिंग फिल्म में उन सभी को दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत आज के समय की चिंताओं, उनकी सोच और उनकी गहराई को अपनी पूरी आत्मा से व्यक्त करते नजर आएंगे, जो दर्शकों को पसंद आएगा।

इम्तियाज अली ने कहा कि ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत अपनी जड़ों को दिखा चुके थे, लेकिन इस फिल्म में वे आज के दौर की बात कर रहे हैं, जो और भी सही और प्रासंगिक है। फिल्म जुदाई, भारत के बंटवारे और उसके बाद के दर्द जैसे संवेदनशील विषयों को छूती है। दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

इम्तियाज अली की फिल्म का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम