Aapka Rajasthan

आईएमडी की चेतावनी: अगले कुछ घंटों में पंजाब के चार जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं संग भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन घंटों के लिए कई राज्यों के विभिन्न जिलों में नाउकास्ट चेतावनी जारी की है। विभाग ने तेज हवाओं, भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है।
 
आईएमडी की चेतावनी: अगले कुछ घंटों में पंजाब के चार जिलों में रेड अलर्ट, तेज हवाओं संग भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो-तीन घंटों के लिए कई राज्यों के विभिन्न जिलों में नाउकास्ट चेतावनी जारी की है। विभाग ने तेज हवाओं, भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है।

रेड अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं (लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा) और भारी बारिश (15 मिलीमीटर प्रति घंटा से अधिक) के साथ बिजली और गरज की आशंका है। पंजाब के बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और संगरूर जिलों में लाल चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि तेज हवाएं पेड़ उखाड़ सकती हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ऑरेंज अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, 5 से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की दर से मध्यम वर्षा होने तथा आंधी और वज्रपात की संभावना है।

इस चेतावनी के तहत पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, कूच बिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और उत्तर दिनाजपुर; आंध्र प्रदेश के बापटला, गुंटूर, कृष्णा और एनटीआर; तेलंगाना के बी. कोठागुडेम, खम्मम, महबुबाबाद, मुलुगु, सूर्यापेट और वारंगल; छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा; बिहार के अररिया, औरंगाबाद, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, खगड़िया, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढी, सीवान, सुपौल, वैशाली एवं पश्चिमी चंपारण को अलर्ट पर रखा गया है।

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, हापुड़, हाथरस, कांशीरामनगर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और संभल; असम के धेमाजी और लखीमपुर; उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर एवं उत्तरकाशी; हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, पंचकुला और यमुनानगर तथा पंजाब के चंडीगढ़, जालंधर, कपूरथला, मोगा, नवाशहर, पटियाला और सास नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने सलाह दी है कि लोग पेड़ों, पुरानी इमारतों, बिजली के खंभों और अन्य कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। यात्रा पर निकलने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अनावश्यक यात्रा, विशेषकर दोपहिया वाहनों से, करने से बचें। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही संभावित व्यवधानों को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के लिए कहा गया है।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस