Aapka Rajasthan

आईएमडी भर्ती अलर्ट: 62 वर्ष वालों के पास मौका, कई पदों के लिए 17 जून से आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मिशन मौसम योजना का हिस्सा बन चुकी 'पृथ्वी विज्ञान' योजना की उप-योजना 'एटमॉस्फेरिक एंड क्लाइमेट रिसर्च मॉडलिंग, ऑब्जर्विंग सिस्टम्स एंड सर्विसेज' के तहत, एडमिनिस्ट्रेटिव कंसल्टेंट और साइंटिफिक कंसल्टेंट के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट-आधारित काम के लिए केंद्र सरकार के संगठनों के रिटायर्ड अधिकारियों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
 
आईएमडी की ओर से जारी रिक्तियों में एडमिनिस्ट्रेटिव कंसल्टेंट के 2 और साइंटिफिक कंसल्टेंट के 10 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि आईएमडी की वेबसाइट पर सर्कुलर जारी होने की तारीख से 20 दिन होगी। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईएमडी के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एडमिनिस्ट्रेटिव कंसल्टेंट के लिए लेवल-11 या उसके बराबर के रिटायर हो चुके केंद्र सरकार के अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। साइंटिफिक कंसल्टेंट के लिए लेवल-8 या उससे ऊपर के साइंटिफिक/टेक्निकल कैडर के रिटायर हो चुके केंद्र सरकार के अधिकारी अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास रिटायरमेंट से पहले कम से कम 2 वर्ष का संबंधित काम का अनुभव, कंप्यूटर एप्लीकेशन की अच्छी जानकारी और कम्युनिकेशन और इंटरपर्सनल स्किल्स होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 62 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, कैंडिडेट्स का अपने आधिकारिक कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन करने के लिए अच्छी सेहत में होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चुने गए कंसल्टेंट्स को ऑफिस की जरूरतों के हिसाब से दिल्ली, पुणे या भारत में कहीं भी तैनात किया जाएगा।

--आईएएनएस

डीके/पीएम