Aapka Rajasthan

आईआईटी-बॉम्बे छात्र मौत मामला: मुंबई क्राइम ब्रांच ने साहिल वाकोडे के माता-पिता के बयान किए दर्ज

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे के दूसरे वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले को लेकर छात्र संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को साहिल के माता-पिता का बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच उनसे और जानकारी लेना चाहती है, इसके लिए उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी।
 
अधिकारी ने बताया कि साहिल के पास आईफोन था और वो लॉक है। इस वजह से उसे खोलने के लिए टेक्निकल हेल्प ली जा रही है।उसके खुलने के बाद ही आगे की जानकारी मिल पाएगी, जैसे कि चैट जीपीटी हिस्ट्री ताकि किए गए दावों की जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि आईआईटी बॉम्बे में एससी-एसटी सेल और स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर है, जहां कभी किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी होती है, तो उसकी जानकारी इन दो जगहों में से किसी एक जगह दी जाती है। पुलिस ने बताया कि हम इन दोनों जगहों पर पत्र देकर पूछने वाले हैं कि क्या भूतकाल में कभी साहिल ने यहां कोई शिकायत की थी या उसकी काउंसलिंग हुई थी?

इससे पहले सोमवार को आईआईटी बॉम्बे ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि एक छात्र की आत्महत्या के कारण संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने इस्तीफा दे दिया है। संस्थान ने इन खबरों को गलत बताया। आईआईटी-बॉम्बे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है। हम साफ तौर पर कहते हैं कि इससे जुड़ी खबर झूठी है।

एक और पोस्ट में संस्थान ने छात्र साहिल वाकोडे की मौत से जुड़े हालात के बारे में पहले दिए गए बयानों के लिए माफी मांगी। संस्थान ने कहा कि साहिल की मौत से जुड़े हालात के बारे में हमारे पहले के बयानों के लिए हम माफी मांगते हैं। घटना की वजह और हालात की जांच सही अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर ने कहा कि प्रोफेसर टूला को तुरंत प्रभाव से डीन के पद से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी