आईआईएससी में मेस सुपरवाइजर के पदों पर निकली वैकेंसी, 6 अप्रैल तक करें आवेदन
बेंगलुरु, 20 मार्च (आईएएनएस)। देश के शीर्ष शैक्षणिक और शोध संस्थानों में से एक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर मेस सुपरवाइजर के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईआईएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री/डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट में या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होटल मैनेजमेंट/टूरिज्म मैनेजमेंट/हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में अनुभव के साथ अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि यानी 6 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 35,000 रुपए प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस
डीके/एएस
