Aapka Rajasthan

आईआईएफटी में निकली शानदार भर्तियां, एसोसिएट समेत 10 पदों पर तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने यंग प्रोफेशनल, एसोसिएट और कंसल्टेंट के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
आईआईएफटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जल्द से जल्द जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मास्टर डिग्री या पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की आयु पद अनुसार 35 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना भर्ती के समय के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 2,65,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एएस