Aapka Rajasthan

आईसीएसआईएल भर्ती 2026 : डेटा एंट्री ऑपरेटर के 20 पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्टूबर को खुलेगा आवेदन पोर्टल

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के पास अच्छा मौका है।
 

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के पास अच्छा मौका है।

दरअसल, आईसीएसआईएल ने दिल्ली कंज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर लिमिटेड (डीसीसीडब्ल्यूएस) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 20 पदों पर पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स के आधार पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं।

डेटा एंट्री ऑपरेटर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर की शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर तक तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं पास होने के साथ ही एक्सेल और टैली का कंप्यूटर ज्ञान एवं अकाउंट्स की जानकारी होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/बातचीत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 22,411 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निर्धारित एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस (जो वापस नहीं की जाएगी) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के सफलतापूर्वक भुगतान के बाद ही उनके एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदक ध्यान दें कि इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) की ओर से यह नियुक्ति पूरी तरह से एक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध/अस्थायी आधार पर होगी, जो संगठन में नियमित नियुक्ति के किसी भी दावे की गारंटी नहीं देती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम