Aapka Rajasthan

हम सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्यसभा में बिहार के हक की बात करेंगे: उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर खुशी जताई।
 
हम सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्यसभा में बिहार के हक की बात करेंगे: उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर खुशी जताई।

नामांकन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "राज्यसभा के लिए मैंने पर्चा दाखिल किया है। मेरे लिए खुशी की बात है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मेरे साथ राज्यसभा जाएंगे। कुल पांच उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (एनडीए) की ओर से नामांकन किया है। सभी की जीत सुनिश्चित है। चुनाव की कुछ औपचारिकताएं हैं, जो की जाएंगी, लेकिन सभी पांचों लोगों की जीत सुनिश्चित है।"

उन्होंने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, "नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है। वह अब दिल्ली जाकर बिहार की सेवा करेंगे, जिससे बिहार और आगे बढ़ेगा। मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं इसलिए ज्यादा प्रसन्न हूं कि एक ही सदन में बड़े भाई (नीतीश कुमार) के साथ काम करने का मौका मिलेगा। बिहार में काम करते हुए उन्होंने जो अनुभव किया है, अब हमें उस अनुभव का भी लाभ मिलेगा। हम सभी उनके ही नेतृत्व में बिहार के राज्यसभा में जाकर वहां से बिहार के हक की बात करेंगे।"

उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा, "हम पहले भी निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं, लेकिन यह फैसला नीतीश कुमार, निशांत कुमार और जदयू को लेना है।"

उन्होंने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा, "अभी नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, वो जब इस्तीफा देंगे, तो अगले मुख्यमंत्री के बारे में सवाल होना चाहिए।"

कुशवाहा ने जदयू कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कहा, "यह स्वाभाविक है कि इतने दिनों तक जब मुख्यमंत्री का सानिध्य जदयू के कार्यकर्ताओं को मिला है तो ऐसे में लोगों का भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ाव है। ऐसे में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस पर अलग से कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार को हाईजैक करने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, "तेजस्वी यादव की जमीन पहले ही खिसक चुकी है। वे बौखलाहट में बयान देते रहते हैं।"

--आईएएनएस

एससीएच/डीकेपी