Aapka Rajasthan

हम लोग बहुत खुश हैं, बिहार में राज्यसभा की पांचों सीट जीत ली : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम लोग पहले से ही आश्वस्त थे कि जीतेंगे, हालांकि, पांचवीं सीट पर विपक्षी दल दावा कर रहे थे कि पेंच फंसेगा, लेकिन विपक्षी दलों के विधायकों ने अपने दिल की बात सुनी और पांचवीं सीट पर भी एनडीए को जीत मिली।
 
बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी जीत मिली है और वे जीतने के बाद पहली बार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इनमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य शामिल रहे।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह खुशी की बात है। आज सुबह हम उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने गए थे। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले विधायक थे, अब वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। हम उन्हें बधाई देते हैं। अगर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय व्यवस्था में होता है, तो उनके लिए पूरे देश और पार्टी को चलाना और भी आसान हो जाता है। हम बहुत खुश हैं कि हमने सभी पांचों सीटें जीत ली हैं। सभी ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया।

राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस क्या कर रही है और क्या नहीं, लेकिन आज हर किसी का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए पर है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत दिल्ली आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। आपकी उच्च सदन में उपस्थिति राष्ट्रहित, संगठनात्मक मूल्यों और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा अवश्य प्रदान करेगी।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार से राज्यसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम