Aapka Rajasthan

हम एक बार फिर बने विश्व चैंपियन, यह बेहद खुशी का क्षण‌‌: केदार जाधव

पुणे, 9 मार्च (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है और बधाई मिल रही है। पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए जश्न मना रहे हैं।
 
भारत की जीत पर पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा, "यह वास्तव में बेहद खुशी का क्षण है। आज पूरा भारत जश्न मना रहा है और हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि हम एक बार फिर विश्व चैंपियन बन गए हैं। सबसे पहले, पूरी भारतीय टीम, कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को भारत की ओर से हार्दिक बधाई।"

केदार जाधव ने कहा, "भारत की जीत का जश्न उन्होंने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर आतिशबाजी कर मनाया। जब मैं भारत के लिए खेलता था तो जीत के अगले दिन दोस्त फोन कर बताते थे कि जश्न में पुणे की गलियां जाम हो गई हैं और लोग तिरंगा लहरा रहे हैं। इस अनुभव को मैं महसूस करना चाहता था, इसलिए भारत के जीतते ही दोस्तों के साथ सड़क पर जाकर जश्न मनाया और तिरंगा लहराया। एक बार फिर मैंने पुराने दौर को अनुभव किया।"

बता दें कि केदार जाधव ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। वनडे की 52 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,389 रन बनाए हैं और 27 विकेट भी लिए हैं। टी20 की 6 पारियों में 122 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 58 रहा है।

केदार जाधव ने 87 प्रथम श्रेणी मैचों में 17 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 6,100 रन बनाए हैं। 186 लिस्ट ए मैचों में 10 शतक के साथ 5,520 रन बनाए हैं। केदार जाधव ने आईपीएल भी खेला है। उन्होंने 95 मैचों की 81 पारियों में 1,208 रन बनाए हैं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस