Aapka Rajasthan

हम डरकर नहीं, दुखी होकर आम आदमी पार्टी से अलग हुए: राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘शीशमहल’ दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण बना।
 
हम डरकर नहीं, दुखी होकर आम आदमी पार्टी से अलग हुए: राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘शीशमहल’ दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण बना।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अभी शीशमहल पार्ट-1 से अभी तक उभरे नहीं थे कि आज दिल्ली में ‘शीश महल पार्ट 2’ सामने आया है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। मेरा मानना है कि पहले वाले शीशमहल के कारण आम आदमी पार्टी की छवि तार-तार हुई थी। अगर दिल्ली चुनाव हारने का सबसे बड़ा कारण कुछ था तो वह शीशमहल ही था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव समाप्त हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ और शीश महल पार्ट 2 सामने आ गया। आलीशान तस्वीरें सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी को इस तमाम विषयों पर गंभीर चिंतन करना चाहिए, क्योंकि पार्टी के पास जो बचे हुए कार्यकर्ता हैं। वे गली-मोहल्लों में कैसे जवाब देंगे। आप को इस पर चिंतन करना चाहिए।

आप से भाजपा में शामिल होने पर राघव चड्ढा ने कहा कि आज हर सच्चा देशभक्त, जिसने अपने खून-पसीने से आम आदमी पार्टी को सींचा और बड़ी उम्मीदों के साथ आप में शामिल हुआ था। आज ऐसा हर व्यक्ति या तो आप छोड़ चुका है या छोड़ रहा है, क्योंकि हर ईमानदार व्यक्ति को लगता है कि आम आदमी पार्टी में अब काम करने के लिए कोई जगह नहीं बची है और अब यह पार्टी एक बहुत ही गलत रास्ते पर जा रही है। अब कोई भी इसके साथ जुड़ा रहना नहीं चाहता। एक-एक करके आप के नेताओं ने पार्टी छोड़ दी।

उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर का संविधान ताकत देता है कि अगर पार्टी भ्रष्टाचार के रास्ते पर चली गई तो अधिकांश सांसद पार्टी से अलग हो सकते हैं। सात सांसद मिलकर आप को त्याग रहे हैं, क्योंकि पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही है।

राघव चड्ढा ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि हम लोग डर की वजह से पार्टी से चले गए, वे गलत हैं। हम डरकर नहीं गए, दुखी होकर गए हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी