Aapka Rajasthan

सूर्यकुमार के कोच अशोक असवालकर बोले, 'हम दबाव में नहीं होंगे, हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा'

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होनी है। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टीम इंडिया ने सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। सूर्यकुमार यादव के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं होगा।
 
सूर्यकुमार के कोच ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया मैच ज्यादा अहम था, क्योंकि इस मैच में सेमीफाइनल का टिकट दांव पर था। अशोक असवालकर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे और मैच का लुत्फ उठाएंगे।

वहीं, घरेलू क्रिकेटर गुरिंदर सिंह ने कहा कि सेमीफाइनल मैच में अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से सबक मिल चुका है। पूर्व आईपीएल खिलाड़ी करणवीर सिंह ने कहा कि भारत की मौजूदा टी20 टीम विश्व की बेस्ट टीम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने में सफल रहेगी।

बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। हालांकि, टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंदा था। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। भारत-इंग्लैंड ने अब तक कुल 19 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 17 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक लगातार दो बार फाइनल तक पहुंच सकी है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी