Aapka Rajasthan

एचपीसीएल में 64 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन

अमरावती, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल-विशाख रिफाइनरी ने संविदा के आधार पर कंसल्टेंट के विभिन्न 22 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।
 

अमरावती, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल-विशाख रिफाइनरी ने संविदा के आधार पर कंसल्टेंट के विभिन्न 22 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

एचपीसीएल की ओर से जारी 22 रिक्तियों में टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - मेंटेनेंस (स्टैटिक) के 7, टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - ऑपरेशन्स के 6, टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - मेंटेनेंस (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 4, टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - मेंटेनेंस (इलेक्ट्रिकल) के 2, टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - मेंटेनेंस (रोटरी) के 2 और टर्नअराउंड (टीए) कंसल्टेंट - मेंटेनेंस (सिविल) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

इन पदों के लिए एचपीसीएल या अन्य पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों के वे रिटायर्ड कर्मचारी आवेदन करने के पात्र हैं, जिनके पास उस पद के लिए जरूरी अनुभव है, जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और व्यक्तिगत साक्षात्कार/बातचीत के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एचपीसीएल के वेतन ग्रेड के अनुसार होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले मेल कर दें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी