Aapka Rajasthan

हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले तेज, सऊदी गठबंधन ने ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल मार ग‍िराने का क‍िया दावा

रियाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है।
 

र‍ियाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने सोमवार को बताया कि यमन के हूती समूह की ओर से दागे गए एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अलग-अलग बयानों में अल-मालिकी ने कहा कि ड्रोन को सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत (ईस्टर्न प्रोविंस) में इंटरसेप्ट किया गया, जबकि बैलिस्टिक मिसाइल को हूतियों ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत शहर की ओर दागा था।

ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सीमा पार हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हमले हुए थे।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी विमानन अधिकारियों ने बताया क‍ि रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में पाकिस्तान के एक नागरिक की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, दम्माम के पास स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया गया।

इसके अलावा, अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक अन्य हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 309 लोग घायल हुए थे।

पाक‍िस्‍तानी अखबार डॉन की र‍िपोर्ट के अनुसार, रविवार को रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूतियों ने फिर से हमला किया। इस हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। इससे एक दिन पहले भी यमन के इसी ग्रुप ने एक जानलेवा हमला किया था, जिसके कारण अधिकारियों को एयरपोर्ट पर कामकाज रोकना पड़ा था।

शनिवार का हमला पिछले एक दशक से ज्‍यादा समय में सऊदी अरब की जमीन पर हुआ सबसे घातक हमला था। यह यमन युद्ध में तनाव बढ़ने का एक बड़ा संकेत है।

--आईएएनएस

एवाई/एएस