Aapka Rajasthan

हांगकांग ओपन: 17 वर्षीय मिका ने पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन सोफिया केनिन को चौंकाया, डब्ल्यूटीए टूर पर दर्ज की जीत

हांगकांग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हांगकांग टेनिस ओपन के पहले दौर में बुधवार को मिका स्टोयसाव्लजेविक ने सोफिया केनिन को शिकस्त देकर अपने करियर की पहली डब्ल्यूटीए मेन-ड्रॉ जीत हासिल की। यूएस ओपन जूनियर 2025 की चैंपियन मिका ने अपने छठे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की।
 

हांगकांग, 4 नवंबर (आईएएनएस)। हांगकांग टेनिस ओपन के पहले दौर में बुधवार को मिका स्टोयसाव्लजेविक ने सोफिया केनिन को शिकस्त देकर अपने करियर की पहली डब्ल्यूटीए मेन-ड्रॉ जीत हासिल की। ​​यूएस ओपन जूनियर 2025 की चैंपियन मिका ने अपने छठे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की।

17 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी ने दूसरे सेट में 3-0 की बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी की और फिर एक कड़े निर्णायक सेट में अमेरिकी खिलाड़ी को 6-3, 4-6, 6-4 से हरा दिया। यह इस साल स्टोयसाव्लजेविक की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले मिका ने अप्रैल में उन्होंने बिली जीन किंग कप क्वालीफाइंग के दौरान तत्कालीन वर्ल्ड नंबर 56 तालिया गिब्सन को चौंकाया था।

स्टोयसाव्लजेविक डब्ल्यूटीए 250 इवेंट के क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में हार गई थीं, लेकिन कनाडा की लेयला फर्नांडीज के मेन-ड्रॉ से नाम वापस लेने के बाद उन्हें आखिरी मौके पर टूर्नामेंट में शामिल होने का मौका मिल गया।

सात साल की उम्र में ईलिंग टेनिस क्लब से टेनिस खेलना शुरू करने वालीं स्टोयसाव्लजेविक 15 साल की उम्र में 'यूएस ओपन जूनियर' खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी बनीं और 2024 में टोक्यो में अपने टूर करियर की शुरुआत की।

स्टोयसाव्लजेविक जूनियर वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान तक पहुंचीं और 2025 में पेशेवर खिलाड़ी बनीं। उसी साल, उन्होंने विंबलडन में वाइल्ड कार्ड के जरिए अपने ग्रैंड स्लैम मेन-ड्रॉ करियर की शुरुआत की। इसके अलावा, उन्होंने लंदन (क्वींस), नॉटिंघम और ईस्टबोर्न में भी क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लिया। इस साल की शुरुआत में, स्टोयसाव्लजेविक बर्मिंघम में डब्ल्यूटीए 125 इवेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।

एक अन्य मैच में, क्लेयर लियू ने नंबर 8 सीड और 2024 की फाइनलिस्ट केटी बोल्टर को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी। इसके साथ ही, पिछले हफ्ते ग्वांगझोउ के बाद वह लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।

--आईएएनएस

आरएसजी