Aapka Rajasthan

हांगकांग और चीनी राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग ब्यूरो ने रविवार को चीन के राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के साथ ‘नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास पर सहयोग ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर किए।
 
इस समझौते का उद्देश्य प्रौद्योगिकी नवाचार के जरिए डिजिटल अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली का-चिउ और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के प्रमुख ज्वांग रोंगवेन ने हांगकांग में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया और हस्ताक्षर समारोह में भी मौजूद रहे।

हांगकांग के नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग ब्यूरो के निदेशक सुन तोंग और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के उप प्रमुख वांग चिंगथाओ ने संयुक्त रूप से इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा के क्रॉस-बॉर्डर प्रवाह और ब्लॉकचेन जैसे अहम क्षेत्रों को कवर करता है। इसका मकसद राष्ट्रीय ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026–2030) को लागू करना और हांगकांग को एक अंतरराष्ट्रीय नवाचार एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने में सहयोग देना है।

जॉन ली ने कहा कि यह ज्ञापन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में हांगकांग सरकार और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के बीच सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि हांगकांग, ग्रेटर बे एरिया में डेटा के क्रॉस-बॉर्डर प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/