Aapka Rajasthan

हिज्बुल्लाह का दावा, इजरायल के हाइफा नेवल बेस पर दागीं मिसाइलें

तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के हथियारबंद संगठन हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायल के हाइफा में नेवल बेस पर मिसाइलें दागी हैं। संगठन के मुताबिक, यह हमला इजरायल के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है।
 
हिज्बुल्लाह का दावा, इजरायल के हाइफा नेवल बेस पर दागीं मिसाइलें

तेल अवीव, 30 मार्च (आईएएनएस)। लेबनान के हथियारबंद संगठन हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायल के हाइफा में नेवल बेस पर मिसाइलें दागी हैं। संगठन के मुताबिक, यह हमला इजरायल के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है।

दावा तो यह भी है कि उसने मौजूदा संघर्ष के शुरू होने से अब तक कुल 114 इजरायली टैंकों को निशाना बनाया है। अल मायादीन चैनल के हवाले से ये जानकारी साझा की है। हालांकि इजरायल ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस हमले के बाद हाइफा की एक ऑयल रिफाइनरी में आग लगने की खबर भी सामने आई है।

इजरायली मीडिया के मुताबिक, हमले के बाद रिफाइनरी इलाके में आग की ऊंची उठती लपटें देखी गईं। चैनल 12 पर दिखाए गए वीडियो में बाजान रिफाइनरी में आग साफ नजर आ रही थी।

इजरायल की फायर एंड रेस्क्यू सर्विस का कहना है कि हाइफा के बाजान ऑयल रिफाइनरी में एक इंडस्ट्रियल बिल्डिंग और एक फ्यूल टैंकर पर इंटरसेप्टेड मिसाइल का मलबा गिरा था।

द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, मिसाइल ईरान ने दागी थी या हिज्बुल्लाह ने, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फायर सर्विस का कहना है कि फैक्ट्री ग्राउंड में खड़े एक टैंकर पर सीधा हमला हुआ, जिससे पास के एक इमारत की छत से घना धुआं निकला। फायरफाइटर्स आग को फैलने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं और फंसे हुए लोगों को भी ढूंढ रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री एली कोहेन का कहना है कि प्रोडक्शन फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और फ्यूल सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस बीच, दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना का एक और सैनिक मारा गया है। सेना का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान चोटिल एक इजरायली सैनिक की मौत हो गई।

सेना ने बताया कि 19 साल के बेन जायन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से पहले गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इससे 2 मार्च को हमले फिर से शुरू होने के बाद से दक्षिणी लेबनान में मारे गए इजरायली सैनिकों की कुल संख्या छह हो गई है।

--आईएएनएस

केआर/