Aapka Rajasthan

न्यूयॉर्क में नाराज बांग्लादेशी प्रवासियों ने मुहम्मद यूनुस को एयरपोर्ट पर घेरा, बोले 'आतंकवादी हो, यहां क्यों आए?'

न्यूयॉर्क, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पिछली अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहां कुछ बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन्हें "आतंकवादी" कहकर बुरी तरह अपमानित किया और उन पर दक्षिण एशियाई देश में हजारों लोगों की हत्या और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया।
 

न्यूयॉर्क, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पिछली अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहां कुछ बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन्हें "आतंकवादी" कहकर बुरी तरह अपमानित किया और उन पर दक्षिण एशियाई देश में हजारों लोगों की हत्या और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक प्रदर्शनकारी को यूनुस पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वो कहता है: "आप आतंकवादी हैं, यहां क्यों आए? आपने मेरे देश में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है!"

एक अन्य व्यक्ति ने यूनुस को बांग्लादेश में हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा: "आप आतंकवादी हैं और आपने बांग्लादेश में हजारों लोगों का कत्ल किया।"

फुटेज में दिखाया गया है कि जब यूनुस को व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर ले जाया जा रहा था, तो प्रदर्शनकारी उन पर आरोप लगा रहे थे। कुछ लोगों ने उन पर हजारों बांग्लादेशी पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप लगाया, जबकि अन्य ने पूर्व मुख्य सलाहकार के खिलाफ "वापस जाओ" के नारे लगाए।

बांग्लादेशी अखबार 'डेली सन' की रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस 12 अक्टूबर को दोहा से कतर एयरवेज की उड़ान से न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पहुंचे और टर्मिनल 8 पर पहुंचने के बाद लोगों के एक समूह ने उनका सामना किया।

यह टकराव यूनुस के अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में 18 महीने के कार्यकाल की लगातार आलोचना के बीच हुआ है। इस कार्यकाल में राजनीतिक प्रतिशोध, मनमानी गिरफ्तारियों, अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों और वकीलों, राजनेताओं, पत्रकारों, शिक्षाविदों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को लंबे समय तक हिरासत में रखने के आरोप लगे हैं।

'डेली सन' की हालिया रिपोर्ट में इस बात पर सवाल उठाया गया है कि इस अवधि के दौरान गिरफ्तार किए गए, औपचारिक रूप से आरोपी बनाए गए या जिन पर मुकदमा चलाया गया, उनकी संख्या को लेकर कोई सार्वजनिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "अंतरिम सरकार के मुख्य वादों में से एक सरकारी संस्थानों में व्यापक सुधार करना था। इसके बजाय, आलोचकों का तर्क है कि शासन पर गैर-निर्वाचित नागरिक समाज के लोगों का दबदबा बढ़ता गया - जिनमें से कई के पास कथित तौर पर विदेशी नागरिकता थी, एक प्रभावशाली 'किचन कैबिनेट' और अन्य निहित स्वार्थ वाले समूह थे, जिनकी कोई लोकतांत्रिक जवाबदेही तय नहीं थी।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरिम प्रशासन की एक और बड़ी आलोचना सरकारी संस्थानों के कथित राजनीतिकरण को लेकर थी। आलोचकों का हवाला देते हुए, इसमें कहा गया है कि अंतरिम अवधि के दौरान राजनीतिक अस्थिरता ने जमात-ए-इस्लामी और नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को नौकरशाही और अन्य सरकारी संस्थानों के कुछ हिस्सों में अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका दिया। आलोचकों का तर्क है कि शासन में सुधार के बजाय, इस अवधि में "संरक्षण, आत्म-प्रशंसा और भ्रष्टाचार" में बढ़ोतरी देखी गई।

--आईएएनएस

केआर/