Aapka Rajasthan

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों की सराहना की, बोले- 'हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं'

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने तीन दिवसीय भारत दौरे पर देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। कनेक्टिविटी, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर सहयोग के मामले में उनके पास जुड़ने के और मौके हैं।
 
नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों की सराहना की, बोले- 'हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं'

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने तीन दिवसीय भारत दौरे पर देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। कनेक्टिविटी, पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर सहयोग के मामले में उनके पास जुड़ने के और मौके हैं।

विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऐतिहासिक और अच्छे रिश्ते हैं। उन्हें दोनों तरफ से और भी उच्च स्तरीय दौरे की उम्मीद जताई है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद नेपाल के मंत्री पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।

भारत और नेपाल के संबंध को कैसे देखते हैं? इस पर शिशिर खनाल ने कहा, "हमारे बीच सच में बहुत अच्छे संबंध हैं। यह एक ऐतिहासिक संबंध है। यह पर्यटन से लेकर हमारी नदी प्रणाली, हमारे पानी, हमारी ऊर्जा तक और हमारे परिवारों से जुड़ा हुआ है। यह बहुत बहुआयामी प्रकृति है, इसलिए भारत के साथ हमारे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। हम अपने लिए जुड़ने के और मौके भी देखते हैं। ऐतिहासिक रूप से जो कुछ भी हमारे पास है, उसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम कनेक्टिविटी, ऊर्जा क्षेत्र, व्यापार और पर्यटन में बेहतर सहयोग के मामले में अपने संबंध बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।"

इसके अलावा, खनाल से जब पीएम बालेंद्र शाह के क्रॉस बॉर्डर वाले बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मंत्रालय पहले ही इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान दे चुका है।

आईएएनएस ने प्रधानमंत्री शाह के नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के बयान पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, "मेरे विदेश मंत्रालय ने पहले ही इस पर स्पष्टीकरण दे दिया है। प्रधानमंत्री उस समय संसद में 'क्रॉस-बॉर्डर कब्जे' (सीमा-पार कब्जे) से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे, इसलिए हमने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया है।"

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए खनाल ने बालेन शाह की भारत यात्रा को लेकर कहा, "फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन मेरे आने से उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले महीनों में दोनों ओर से कई उच्च-स्तरीय दौरे हो सकते हैं।"

खनाल ने भारत-नेपाल संबंधों को भी काफी महत्वपूर्ण बताया। विदेश मंत्री ने कहा, "हमारे बीच सच में बहुत अच्छे रिश्ते हैं, यह एक ऐतिहासिक रिश्ता है, यह टूरिज्म से लेकर हमारी नदियों, हमारे पानी, हमारी एनर्जी, हमारे परिवारों से जुड़ा हुआ है।"

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने शनिवार को खनाल के साथ बैठक के बाद, 2015 के भूकंप के बाद रिकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम के तहत नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे।

--आईएएनएस

केके/डीकेपी