Aapka Rajasthan

श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो के दो आरोपी फरार, पूरे जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
 

श्रीनगर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सेंट्रल जेल से पॉक्सो अधिनियम के दो आरोपी रविवार को फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग पॉक्सो मामलों में श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद थे। जेल से फरार होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।

कश्मीर ज़ोन पुलिस द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पहला आरोपी मुख्तार अहमद गुज्जर है, जो अनंतनाग जिले के संगलान चिटरगुल का निवासी है। उसके खिलाफ सौरा थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 20/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 137(2) और 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

दूसरा आरोपी फरमान खान है, जो सदनपोरा रागिस्तान का निवासी है। उसके खिलाफ लार थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 19/2026 में बीएनएस की धाराओं 137(2) और 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3/4 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उनके खिलाफ दर्ज मामलों के अलावा जेल से फरार होने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम पुलिस स्टेशन या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।

--आईएएनएस

डीएससी