Aapka Rajasthan

पश्चिम मिदनापुर के सबांग में बाढ़ से दो लोगों की मौत, 3,200 घर क्षतिग्रस्त: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के सबांग में आई भीषण बाढ़ में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 3,200 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
 

कोलकाता, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के सबांग में आई भीषण बाढ़ में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 3,200 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने दोपहर में सबांग में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और उसके बाद स्थानीय ब्लॉक विकास कार्यालय में जिला अधिकारियों और जिले के सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक की।

इसके बाद, मुख्यमंत्री अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बात की और अब तक मृतकों और क्षतिग्रस्त घरों की संख्या के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और 3,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक प्रभावित परिवार को 30,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अधिकारी के अनुसार, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए घरों के मुआवजे के अलावा, राज्य सरकार उन किसानों की भी मदद करेगी जिनकी फसलें बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों को मुआवजा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, राज्य सरकार को प्रभावित चटाई बनाने वालों को किसी बीमा योजना के तहत मुआवजा प्रदान करने की रणनीति बनानी होगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत के दौरान, कई लोगों ने उन्हें बताया कि 1986 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष दौरा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली (तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य) सरकार ने इस क्षेत्र के लोगों को इंसान नहीं समझा। मेरा उनसे मानवीय संबंध है। इसीलिए मैं यहां आया हूं। मेरा जीवन ग्रामीण बंगाल से शुरू होता है और ग्रामीण बंगाल में ही समाप्त होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन हुगली जिले के आरामबाग में भी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि आरामबाग में अभी तक बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बांधों से ताजा पानी छोड़े जाने की स्थिति और बिगड़ सकती है। मैंने हुगली जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है।

--आईएएनएस

एमएस/