Aapka Rajasthan

तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके और सहयोगी दल मदुरंतकम में करेंगे संयुक्त रैली, सीएम विजय नहीं होंगे शामिल

चेन्नई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएमके और एआईएडीएमके के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए तमिलनाडु वेट्री कझगम (टीवीके) और उसके सहयोगी दल गुरुवार को मदुरंतकम में एक संयुक्त जनसभा करेंगे।
 

चेन्नई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएमके और एआईएडीएमके के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने के लिए तमिलनाडु वेट्री कझगम (टीवीके) और उसके सहयोगी दल गुरुवार को मदुरंतकम में एक संयुक्त जनसभा करेंगे।

विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) के प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट मणिकम टैगोर, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के जनरल सेक्रेटरी वाइको और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रेसिडेंट के.एम. खादर मोहिदीन, टीवीके के जनरल सेक्रेटरी एन. आनंद और आधव अर्जुन के साथ इस सभा को संबोधित करेंगे।

टीवीके के नेतृत्व वाले 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' की ओर से यह संयुक्त कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इसमें लगभग 5,000 लोग शामिल होंगे। यह रैली ऐसे समय में हो रही है जब गठबंधन सहयोगियों के बीच मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के मदुरंतकम में हालिया अभियान को लेकर असमंजस है क्योंकि इस दौरान विजय ने नेताओं के साथ मंच साझा नहीं किया था।

मुख्यमंत्री विजय भाषण में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का तो जिक्र था लेकिन गठबंधन के अन्य सहयोगियों का नहीं, जिससे गठबंधन के भीतर असंतोष की चर्चा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विजय गुरुवार की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे। उनका 2 अक्टूबर को निर्वाचन क्षेत्र में अलग से प्रचार करने का कार्यक्रम है।

हालांकि, टीवीके नेताओं का मानना ​​है कि संयुक्त बैठक में गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी और उसके बाद मुख्यमंत्री विजय के प्रचार से उनकी सामूहिक ताकत बढ़ेगी और विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देने में मदद मिलेगी।

वीसीके के जनरल सेक्रेटरी डी. रविकुमार ने कहा कि रैली आयोजित करने का निर्णय सभी गठबंधन सहयोगियों को एक समन्वित अभियान के लिए एक साथ लाने पर चर्चा के बाद लिया गया।

गठबंधन एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी की 'धोखे के लिए न्याय' की अपील और टीवीके व उसके नेतृत्व पर लगाए गए "हॉर्स-ट्रेडिंग" (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के आरोपों को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम