भारत में शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 1.87 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। इसकी वजह ईरान-अमेरिका में शांति वार्ता के चलते शेयर बाजार में आई तेजी को माना जा रहा है।
छुट्टी वाले इस हफ्ते के दौरान सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 और निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर बंद हुआ।
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश था।
13 से 17 अप्रैल के कारोबारी सत्र में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का मार्केटकैप 27,608.62 करोड़ रुपए बढ़कर 5,32,691.31 करोड़ रुपए हो गया है।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 20,731.64 करोड़ रुपए बढ़कर 9,34,063.56 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,231.05 करोड़ रुपए बढ़कर 18,47,317.84 करोड़ रुपए हो गया है।
एलएंडटी के मार्केटकैप में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है और यह 18,577.91 करोड़ रुपए बढ़कर 5,63,314.50 करोड़ रुपए हो गया है।
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 18,266.82 करोड़ रुपए बढ़कर 9,65,008.67 करोड़ रुपए हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 12,599.79 करोड़ रुपए बढ़कर 9,97,229.77 करोड़ रुपए हो गया है।
इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,650.1 करोड़ रुपए बढ़कर 5,34,774.50 करोड़ रुपए हो गया है।
दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केटकैप में गिरावट देखने को मिली।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,163.04 करोड़ रुपए घटकर 12,31,315.53 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 9,769.3 करोड़ रुपए घटकर 5,65,437.17 करोड़ रुपए हो गया।
इस हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और एलआईसी भी शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में शामिल अन्य कंपनियां हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
