Aapka Rajasthan

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर तेलंगाना के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

हैदराबाद, 16 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना से केंद्रीय मंत्री और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सभी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
 

हैदराबाद, 16 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना से केंद्रीय मंत्री और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सभी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

तेलंगाना राज्यपाल के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी उम्र की कामना की। साथ ही, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समर्पित जनसेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी को बधाई दी और देश की सेवा में उन्हें निरंतर शक्ति और सफलता मिलने की कामना की।"

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। तेलंगाना सीएमओ ने पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की है।"

सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री के जीवन में सदैव प्रसन्नता और शांति बनी रहे व वे स्वस्थ और ऊर्जावान रहें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर अपनी हार्दिक शुभेच्छाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।

वहीं, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जन-जन के नेता और 'आधुनिक भारत' के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा में आपका अथक नेतृत्व और सेवा के प्रति आपका समर्पण करोड़ों भारतीयों में नई उम्मीदें जगा रहा है।"

उन्होंने लिखा, "2047 तक 'विकसित भारत' बनाने का आपका नेक संकल्प देश को आर्थिक और तकनीकी रूप से वैश्विक मंच पर सबसे आगे ला रहा है। मेरी दिली कामना है कि आप स्वस्थ और खुशहाल रहते हुए सौ वर्षों तक जीवित रहें, जनसेवा करते रहें, 'भारत माता' की निरंतर सेवा करें और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।"

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा, "मोदी जी के लिए भारत केवल शासन करने का देश नहीं है। भारत माता एक ऐसी जिम्मेदारी हैं जिनके लिए जीना है, काम करना है और अपना हर पल समर्पित करना है।"

मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा, "उनकी यात्रा में हमेशा एक ही संकल्प रहा है कि 'भारत का मस्तक ऊंचा रहे', भारतीय बिना किसी सीमा के सपने देखें और कोई भी ताकत हमारे देश को उसकी अपनी शक्ति पर संदेह न करने दे। उनके जन्मदिन पर, मैं मां भारती से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने इस समर्पित पुत्र को उत्तम स्वास्थ्य, अपार शक्ति और उनकी सेवा में लंबी आयु का आशीर्वाद दें।"

इस अवसर पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने लिखा, "आप ​​'नए भारत' के निर्माता हैं। एक जीवन, एक मिशन और मां भारती की सेवा के प्रति समर्पण के साथ आपने हमारे देश को बदल दिया है।"

उन्होंने लिखा, "25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर जन-धन, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत जैसी क्रांतिकारी योजनाओं तक, और डिजिटल इंडिया व जीएसटी से लेकर बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और मजबूत डिफेंस इकोनॉमी तक- आपकी लीडरशिप ने हमारे देश का कायाकल्प कर दिया है।"

एन. रामचंद्र राव ने पोस्ट में लिखा, "आपके 76वें जन्मदिन पर, मैं भी करोड़ों देशवासियों के साथ मिलकर आपको दिल से बधाई देता हूं। मोदी जी, आपकी लीडरशिप में अपनी मातृभूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं, ताकि आपकी लीडरशिप में 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल किया जा सके।"

--आईएएनएस

डीसीएच/