Aapka Rajasthan

आंध्र प्रदेश में राज्यसभा चुनाव : 3 सीटों पर टीडीपी, 1 सीट पर जनसेना उतारेगी उम्मीदवार

अमरावती, 4 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए ने सीटों का बंटवारा तय कर लिया है। मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में फैसला लिया गया कि टीडीपी तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट उसकी सहयोगी जनसेना पार्टी को दी जाएगी।
 
बैठक में उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीवीएन माधव, जनसेना नेता एवं मंत्री नादेंदला मनोहर और टीडीपी प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें राज्यसभा चुनाव के अलावा केंद्र और राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति, स्पेशल एसआईआर और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

राज्यसभा की चार सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। हालांकि विधानसभा में एनडीए के भारी बहुमत को देखते हुए गठबंधन की सभी चार सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। उम्मीदवारों के नाम अगले कुछ दिनों में घोषित किए जा सकते हैं। जनसेना के लिए यह खास मौका होगा, क्योंकि पार्टी पहली बार राज्यसभा में अपना प्रतिनिधित्व दर्ज कराने जा रही है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है, जबकि जरूरत पड़ने पर मतदान 18 जून को होगा। आंध्र प्रदेश से जिन चार राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है, उनमें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी, परिमल नथवानी, पिल्ली सुभाष चंद्र बोस और टीडीपी के सना सतीश बाबू शामिल हैं।

175 सदस्यीय विधानसभा में टीडीपी के पास 135 विधायक हैं। उसके सहयोगी जनसेना के 21 और भाजपा के 8 विधायक हैं। दूसरी ओर, वाईएसआर कांग्रेस के पास केवल 11 विधायक हैं। ऐसे में एनडीए की चारों सीटों पर निर्विरोध जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

--आईएएनएस

वीकेयू/