Aapka Rajasthan

ताशकंद 2027 के लिए मेडल प्रोग्राम और क्वालिफिकेशन के नियम घोषित

बॉन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ने ताशकंद में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 के लिए मेडल प्रोग्राम और क्वालिफिकेशन के नियम घोषित किए हैं। यह प्रतियोगिता 19 से 27 जून 2027 तक उज्बेकिस्तान ओलंपिक सिटी स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित होगी।
 

बॉन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ने ताशकंद में होने वाली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 के लिए मेडल प्रोग्राम और क्वालिफिकेशन के नियम घोषित किए हैं। यह प्रतियोगिता 19 से 27 जून 2027 तक उज्बेकिस्तान ओलंपिक सिटी स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित होगी।

ताशकंद 2027 इवेंट प्रोग्राम में नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप के सभी इवेंट्स शामिल रहेंगे और साथ ही 16 अतिरिक्त मेडल इवेंट्स भी जोड़े जाएंगे। इससे कुल मेडल इवेंट्स की संख्या 202 (111 पुरुषों के, 90 महिलाओं के और एक मिक्स्ड) हो जाएगी, जो लंदन 2017 के बाद से किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा है। इसमें लॉस एंजिल्स 2028 पैरालंपिक गेम्स प्रोग्राम के सभी 164 मेडल इवेंट्स भी शामिल हैं।

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि ताशकंद 2027 में पांच नए मेडल इवेंट्स जोड़े गए हैं, जबकि 11 मेडल इवेंट्स नई दिल्ली 2025 प्रोग्राम के मौजूदा इवेंट्स को अलग करके बनाए गए हैं।

वर्ल्ड चैंपियनशिप में 100 से ज्यादा देशों के 1,300 से ज्यादा एथलीट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। यह एलए28 तक के पैरालंपिक साइकिल में सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट इवेंट होगा और उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाला अब तक का सबसे बड़ा इवेंट भी होगा।

नए इवेंट:

पुरुषों की 100 मीटर टी61

पुरुषों की 200 मीटर टी47

पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ53

महिलाओं की 100 मीटर टी61

महिलाओं की 800 मीटर टी20

सेपरेटेड इवेंट

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की 100 मीटर टी63 (टी42, टी63)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की 100 मीटर टी42

पुरुषों की 100 मीटर टी63

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की 400 मीटर टी62 (टी43, टी62)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की 400 मीटर टी43

पुरुषों की 400 मीटर टी62

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की लॉन्ग जंप टी63 (टी42, टी61, टी63)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की लॉन्ग जंप टी42

पुरुषों की लॉन्ग जंप टी63 (टी61, टी63)

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की हाई जंप टी63 (टी42, टी63)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की हाई जंप टी42

पुरुषों की हाई जंप टी63

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की हाई जंप टी64 (टी44, टी64)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की हाई जंप टी44

पुरुषों की हाई जंप टी64

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की शॉट पुट एफ63 (एफ42, एफ61, एफ63)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की शॉट पुट एफ42

पुरुषों की शॉट पुट एफ63 (एफ61, एफ63)

ऑरिजनल इवेंट: महिलाओं की 100 मीटर टी63 (टी42, टी63)

सेपरेटेड इवेंट:

महिलाओं की 100 मीटर टी42

महिलाओं की 100 मीटर टी63

ऑरिजनल इवेंट: महिलाओं की लॉन्ग जंप टी63 (टी42, टी61, टी63)

सेपरेटेड इवेंट:

महिलाओं की लॉन्ग जंप टी42

महिलाओं की लंबी कूद टी63 (टी61, टी63)

ऑरिजनल इवेंट: महिलाओं की लंबी कूद टी64 (टी43, टी44, टी62, टी64)

सेपरेटेड इवेंट:

महिलाओं की लंबी कूद टी44 (टी43, टी44)

महिलाओं की लंबी कूद टी64 (टी62, टी64)

ऑरिजनल इवेंट: पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ57 (एफ55, एफ56, एफ57)

सेपरेटेड इवेंट:

पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ55

पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ57 (एफ56, एफ57)

ऑरिजनल इवेंट: महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ57 (एफ56, एफ57)

सेपरेटेड इवेंट:

महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ56

महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ57

--आईएएनएस

आरएसजी