Aapka Rajasthan

सोनाली बेंद्रे को पहली नजर में भा गया 'पाश्या', बोलीं- 'उसकी दुनिया में मुझे कुछ अपना सा लगा'

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने फिल्म 'सोहला' के किरदार पाश्या और उसकी दुनिया से अपने जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि पाश्या का किरदार और उसकी कहानी उन्हें पहली बार में ही अपने करीब लगे। फिल्म की दुनिया बेहद जानी-पहचानी है, जिसमें छोटी-छोटी बातें आगे चलकर ऐसी यादें बन जाती हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं।
 

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने फिल्म 'सोहला' के किरदार पाश्या और उसकी दुनिया से अपने जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि पाश्या का किरदार और उसकी कहानी उन्हें पहली बार में ही अपने करीब लगे। फिल्म की दुनिया बेहद जानी-पहचानी है, जिसमें छोटी-छोटी बातें आगे चलकर ऐसी यादें बन जाती हैं, जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा, ''पाश्या और उसकी दुनिया में कुछ ऐसा था, जिससे मैं लगभग तुरंत जुड़ गई। यह सरल, जानी-पहचानी और उन छोटी-छोटी चीजों से भरी हुई है, जो किसी तरह आगे चलकर हमारी यादों का हिस्सा बन जाती हैं। ट्रेलर उस दुनिया की बस एक झलक देता है। मुझे उम्मीद है कि जब लोग फिल्म देखेंगे तो उन्हें भी कुछ वैसा ही महसूस होगा, जैसा मैंने 'सोहला' से पहली बार जुड़ते वक्त महसूस किया था। शायद मुझे पाश्या की कहानी में अपनी जिंदगी की भी थोड़ी झलक नजर आई।''

फिल्म के निर्देशक सैकत बागबान ने कहा, "सोहला" की शुरुआत बचपन और बड़े होने की कहानी को 13 साल के एक लड़के की नजर से दिखाने की सोच के साथ हुई थी। पाश्या एक ऐसी दुनिया में रहता है, जो जानी-पहचानी लगती है। लेकिन वह उम्र के उस पड़ाव पर है, जहां उसके आसपास की हर चीज धीरे-धीरे उसके लिए नए मायने रखने लगती है। मुझे उम्मीद है कि ट्रेलर दर्शकों को हमारी बनाई दुनिया की एक झलक देगा और उनके मन में पाश्या से सिनेमाघरों में मिलने की उत्सुकता पैदा करेगा।"

बता दें कि सोमवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज किया। ट्रेलर में पाश्या की जिंदगी और उसके आसपास मौजूद लोगों की झलक देखने को मिली। इसमें परिवार के रिश्तों, भावनाओं और उन अनुभवों को दिखाया गया है, जो पाश्या की सोच और उसकी जिंदगी को आकार देते हैं। पाश्या धीरे-धीरे बचपन की मासूमियत से आगे बढ़ रहा है। इस उम्र में वह अपने आसपास की दुनिया को नए तरीके से समझना शुरू करता है। परिवार की परंपराएं, दोस्ती, रिश्ते और उसके आसपास होने वाली छोटी-बड़ी घटनाएं उसके लिए धीरे-धीरे नए मायने लेने लगती हैं। फिल्म इसी बदलाव और उसके बड़े होने के सफर को करीब से दिखाती है।

'सोहला' सोनाली बेंद्रे के लिए भी खास है, क्योंकि वह पहली बार किसी फिल्म की प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सैकत बागबान ने किया है। इसे रोज ऑडियो विजुअल्स के बैनर तले गोल्डी बहल ने प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही सचिन श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव और कविता बागबान ने कैरिऑन फिल्म्स के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

'सोहला' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम