Aapka Rajasthan

'इस खूबसूरत कहानी का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया', 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म पर शरवरी

मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। शरवरी ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर काम करते हुए उन्होंने इम्तियाज अली और पूरी टीम के साथ खूब एंज्वॉय किया। फिल्म की कहानी ने उन्हें एक अलग दौर में जाने और ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग था।
 
शरवरी ने कहा, ''मुझे इस फिल्म पर काम करने में बहुत मजा आया। इम्तियाज अली के साथ यह मेरा पहला काम था। नीलम और संजय सर के साथ भी पहली बार काम किया। असल में पूरी टीम के साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया, क्योंकि यह एक बहुत खूबसूरत कहानी थी।''

शरवरी ने आगे कहा, ''फिल्म के जरिए मैं ऐसी दुनिया में गईं, जहां लोगों के पहनावे से लेकर माहौल तक काफी अलग था। इस नई दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद दिलचस्प रहा। फिल्म में मुझे एक अलग किरदार निभाने का मौका मिला। ऐसे किरदार का हिस्सा बनी, जहां लोगों के कपड़े पहनने का तरीका भी अलग था। उस पूरी दुनिया में खो जाने में मुझे अलग सुकून मिला।''

इम्तियाज अली के काम करने को लेकर शरवरी ने कहा, ''मैं लंबे समय से इम्तियाज सर के काम को पसंद करती रही हूं और उनके साथ काम करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। इस मौके के लिए मैं उनकी आभारी हूं।''

'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी ने जिया का किरदार निभाया था, जबकि वेदांग रैना उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी एक पीरियड प्रेम कहानी है।

कहानी जिया और कीनू के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का किरदार अपने दादा की बरसों पुरानी अधूरी प्रेम कहानी का सच जानने की कोशिश करता है। फिल्म में उस दौर को पर्दे पर दिखाने के लिए कपड़ों, माहौल और कहानी पर भी खास ध्यान दिया गया।

'मैं वापस आऊंगा' का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम