Aapka Rajasthan

भोपाल में युवक पर हमले का मामला: नमाज से पहले पुलिस अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक मुस्लिम युवक पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। लिहाजा, शुक्रवार की नमाज से पहले किसी भी तरह की अशांति को रोकने के मकसद से सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 
अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रखी है। बड़ी मस्जिदों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, ताज-उल-मस्जिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद के हर गेट पर अलग से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पीर गेट मस्जिद, बुधवारा स्थित कुलसुम बिया मस्जिद और शहर के कुछ अन्य हिस्सों के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शुक्रवार की नमाज दोपहर 12:40 बजे से 2:45 बजे के बीच होनी है। भोपाल के पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा, "अगर भीड़ जमा होती है तो पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।"

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जिला पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने भोपाल के सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर चल रही जानकारियों पर भरोसा न करने की अपील की।

भोपाल में 10 मई को आरिफ खान नाम के युवक पर हमला हुआ था। इसके कारण शहर के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों और पत्थरबाजी की घटनाएं देखने को मिलीं। पुलिस के अनुसार, आरिफ खान पर कथित तौर पर भोपाल के एक होटल में एक हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।

उसे पीटा गया, उसके कपड़े फाड़कर उसे लगभग नंगा कर दिया गया और उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना से मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी गुस्सा फैल गया, जिसके चलते मंगलवार से पुराने शहर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

--आईएएनएस

डीसीएच/