Aapka Rajasthan

अदाणी ग्रुप ओडिशा में 3 प्रोजेक्ट्स में करेगा 33,081 करोड़ रुपए का निवेश; मिलेंगी 9,700 नौकरियां: करण अदाणी

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने बुधवार को ओडिशा में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के तहत 33,081 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की। इन प्रोजेक्ट्स से कुल 9,700 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।
 
अदाणी ग्रुप ओडिशा में 3 प्रोजेक्ट्स में करेगा 33,081 करोड़ रुपए का निवेश; मिलेंगी 9,700 नौकरियां: करण अदाणी

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने बुधवार को ओडिशा में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के तहत 33,081 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की। इन प्रोजेक्ट्स से कुल 9,700 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

करण अदाणी ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट भुवनेश्वर में एक डेटा सेंटर का है, जिसमें 800 करोड़ रुपए का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि इससे डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा और करीब 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

दूसरा प्रोजेक्ट कटक के पास एक बड़ा थर्मल पावर प्लांट है, जिसकी लागत 30,181 करोड़ रुपए है। इससे करीब 7,000 नौकरियां पैदा होंगी और उद्योगों व घरों के लिए बिजली आपूर्ति मजबूत होगी।

तीसरा प्रोजेक्ट कटक के पास ही एक सीमेंट निर्माण यूनिट का है, जिसमें 2,100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इससे करीब 2,500 लोगों को रोजगार मिलेगा और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

करण अदाणी ने कहा, "ये प्रोजेक्ट्स सिर्फ निवेश नहीं हैं, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक हैं। यह दिखाता है कि ओडिशा अब विकास के मोड़ पर नहीं, बल्कि विकास के दौर में है और भारत की औद्योगिक प्रगति का अगला अध्याय यहीं लिखा जाएगा।"

उन्होंने यहां औद्योगिक परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ओडिशा में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है और राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप सिर्फ प्रोजेक्ट्स में निवेश नहीं कर रहा, बल्कि ओडिशा को एक बड़े आर्थिक हब के रूप में विकसित करने में योगदान दे रहा है।

करण अदाणी ने कहा, "ओडिशा अब एक ऐसा राज्य बन चुका है, जो अपनी दिशा और विकास के रास्ते को अच्छी तरह समझता है।"

उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा की सबसे बड़ी ताकत यहां के संसाधन, लोग और बेहतर होती गवर्नेंस है।

उन्होंने कहा कि अब जरूरत है बड़े स्तर पर और तेजी से निर्माण कार्य करने की ताकि राज्य आगे बढ़ सके।

करण अदाणी ने कहा कि ओडिशा पहले से ही भारत की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा है और आगे चलकर यह एक बड़ा औद्योगिक और तकनीकी केंद्र बनेगा।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि अदाणी ग्रुप इस विकास यात्रा में खुद को एक लंबे समय तक साथ निभाने वाले साझेदार के रूप में देखता है।

--आईएएनएस

डीबीपी