Aapka Rajasthan

'नाइस बॉय', टॉम क्रूज से मुलाकात के बाद रिज अहमद की मां ने दिया ऐसा रिएक्शन, एक्टर ने सुनाया किस्सा

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर रिज अहमद ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से अपनी मां की मुलाकात का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। रिज ने बताया कि उनकी मां ने हॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार से मिलने के बाद भी कोई खास एक्साइटमेंट नहीं दिखाई और टॉम क्रूज को बस 'नाइस बॉय' कहकर बात खत्म कर दी।
 

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर रिज अहमद ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से अपनी मां की मुलाकात का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। रिज ने बताया कि उनकी मां ने हॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार से मिलने के बाद भी कोई खास एक्साइटमेंट नहीं दिखाई और टॉम क्रूज को बस 'नाइस बॉय' कहकर बात खत्म कर दी।

रिज ने यह किस्सा 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में सुनाया।

शो के दौरान होस्ट जिमी फॉलन ने रिज से उनकी मां के बारे में पूछा। इस पर रिज ने कहा कि वह सबसे अच्छी हैं और लोगों पर अपनी छाप छोड़ती हैं।

रिज ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर का जिक्र करते हुए मजाक में कहा, ''मैं उन्हें देखता हूं तो लगता है कि मैं ब्लू स्टील वाला पोज देने की कोशिश कर रहा हूं और वह सिर्फ मुझ पर हंस रही हैं। असल में यही हो रहा है।''

इसके बाद रिज ने टॉम क्रूज से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "'डिगर' के प्रीमियर के दौरान मां की मुलाकात प्रिंस विलियम, केट और टॉम क्रूज से हुई थी। बाद में जब मैंने उनसे पूछा कि आपको टॉम क्रूज कैसे लगे, तो उन्होंने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया, 'नाइस बॉय।' उनका ये रिएक्शन मेरे लिए काफी मजेदार था।"

इसके बाद रिज ने एक और दिलचस्प किस्सा याद किया और बताया, "जब हम रॉयल फैमिली समेत कई खास मेहमानों के सामने पहली बार फिल्म दिखाने के लिए स्टेज पर जाने ही वाले थे, तो इस पूरे पल, हम, पूरी कास्ट, क्रू, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान टॉम मुड़े, गहरी सांस ली। सभी को लगा कि वह कोई स्पीच देंगे। लेकिन उन्होंने सिर्फ मेरी तरफ इशारा किया और कहा, 'रिज।' सभी ने मेरी तरफ देखा। फिर उन्होंने कहा, 'आपकी मां बहुत अच्छी हैं।'''

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु ने किया है।

फिल्म में टॉम क्रूज डिगर रॉकवेल का किरदार निभा रहे हैं, जिसे कहानी में 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति' बताया गया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम