Aapka Rajasthan

आईएएफ के टेंडर ने पाकिस्तान और कांग्रेस के दावों की खोल दी पोल : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा का दावा है कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के हालिया टेंडर ने पाकिस्तान और कांग्रेस के दावों को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।
 
आईएएफ के टेंडर ने पाकिस्तान और कांग्रेस के दावों की खोल दी पोल : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा का दावा है कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के हालिया टेंडर ने पाकिस्तान और कांग्रेस के दावों को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।

दरअसल, जून 2026 में भारतीय वायुसेना ने अपने सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतरिम 'ब्रिज सपोर्ट' पैकेज से जुड़ा एक टेंडर जारी किया है। भाजपा का कहना है कि यदि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई राफेल विमान नष्ट हुआ होता, जैसा कि पाकिस्तान दावा करता रहा है, तो यह टेंडर 36 विमानों के लिए जारी नहीं किया जाता।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपने कदम से पाकिस्तान के दावों की सच्चाई सामने ला दी है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। हाल ही में जारी सपोर्ट पैकेज का टेंडर सभी 36 राफेल विमानों के लिए है। इससे साफ हो गया है कि राफेल विमानों के मार गिराए जाने को लेकर पाकिस्तान और कांग्रेस जो कहानी सुना रहे थे, वह पूरी तरह झूठी थी।"

ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य अभियान था। भाजपा का आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद राहुल गांधी तथा कांग्रेस नेताओं ने राफेल विमानों को लेकर ऐसे सवाल उठाए, जो पाकिस्तान के दावों से मेल खाते थे। भाजपा का कहना है कि वायुसेना के 36 विमानों के लिए जारी सपोर्ट पैकेज से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी राफेल विमान के नुकसान की बात सही नहीं थी।

शहजाद पूनावाला ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब मिला था लेकिन उसने झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की कि भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए। दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने भी इस नैरेटिव को आगे बढ़ाया।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस "इंडियन नेशनल कांग्रेस" नहीं बल्कि "इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस" और "एंटी नेशनल कांग्रेस" बन गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर यह आरोप भी लगाया कि वह बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं जो बाद में गलत साबित हुए। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी केवल भाजपा का विरोध करने के लिए बार-बार ऐसे रुख अपनाते हैं, जिससे देश की सेना और राष्ट्रीय संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचता है।

शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रुख अक्सर भारत के हितों के विपरीत दिखाई देता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम