Aapka Rajasthan

इथियोपिया चुनाव में प्रॉस्पेरिटी पार्टी की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने अबी अहमद अली को दी बधाई

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और उनकी प्रॉस्पेरिटी पार्टी को देश के संसदीय चुनावों में बड़ी जीत के लिए बधाई दी।
 
इथियोपिया चुनाव में प्रॉस्पेरिटी पार्टी की बड़ी जीत, पीएम मोदी ने अबी अहमद अली को दी बधाई

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और उनकी प्रॉस्पेरिटी पार्टी को देश के संसदीय चुनावों में बड़ी जीत के लिए बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को इथियोपिया के संसदीय चुनावों में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा, “भारत इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे रिश्तों को बहुत महत्व देता है। मुझे पिछले साल इथियोपिया की अपनी यात्रा याद है और मैं दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और लोगों के बीच दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

पीएम मोदी का यह बधाई संदेश तब आया जब इथियोपिया के नेशनल इलेक्शन बोर्ड (एनईबीई) ने रविवार को घोषणा की कि सत्तारूढ़ प्रॉस्पेरिटी पार्टी (पीपी) ने देश के सातवें आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही पार्टी के लिए नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

अदीस अबाबा में चुनाव के आधिकारिक नतीजे जारी करते हुए एनईबीई ने बताया कि एक जून को हुए आम चुनाव में हाउस ऑफ पीपल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की 486 सीटों में से 438 सीटों पर जीत हासिल की।

इथियोपिया के संविधान के अनुसार, जिस राजनीतिक दल या गठबंधन को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलता है, वही सरकार बनाता है और प्रधानमंत्री को नामित करता है।

पीएम मोदी ने पिछले दिसंबर में इथियोपिया का दौरा किया था, जिससे भारत और इथियोपिया के रिश्तों को नई मजबूती मिली।

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खनन, महत्वपूर्ण खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।

दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, नई तकनीक, शिक्षा और क्षमता विकास जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारतीय कंपनियों ने इथियोपिया की अर्थव्यवस्था में पांच अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। यह निवेश खासकर मैन्युफैक्चरिंग और फार्मास्यूटिकल्स जैसे जरूरी क्षेत्रों में हुआ, जिससे वहां 75,000 से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।

पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया था। यह सम्मान उन्हें उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान दिया गया था।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी