Aapka Rajasthan

परिणीति चोपड़ा को अब फैशन और स्टाइलिंग में आने लगा मजा, बोलीं- 'पहले इन चीजों पर नहीं देती थी ध्यान'

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने शो 'मॉम टॉक्स' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं। इस बार शो में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान परिणीति ने अपने फैशन और स्टाइलिंग में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की।
 

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने शो 'मॉम टॉक्स' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही हैं। इस बार शो में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान परिणीति ने अपने फैशन और स्टाइलिंग में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि इन दिनों वह स्टाइलिंग, फैशन, हेयर और मेकअप जैसी चीजों को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रही हैं। पहले वह इन सभी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं, लेकिन अब अपने लुक को लेकर काफी दिलचस्पी लेने लगी हैं।

परिणीति ने कहा, ''मैं स्टाइलिंग और फैशन के बारे में ज्यादा सीखने की कोशिश कर रही हूं। पहले मैं इन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थी। हेयर, मेकअप और स्टाइलिंग जैसे पहलुओं पर मेरा ध्यान कम रहता था। अब अपना लुक तैयार करते समय मैं अपनी स्टाइलिस्ट के साथ विस्तार से चर्चा करती हूं। आजकल मेरी पूरी टीम भी नए लुक तैयार करने का मजा ले रही है। मुझे लोगों से इस तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं कि आजकल मैं अपने लुक पर काफी ध्यान देने लगी हूं। हम सब इस पूरी प्रक्रिया का मजा ले रहे हैं।''

परिणीति ने बातचीत के दौरान अपने शो 'मॉम टॉक्स' के नए सीजन की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''इस बार शो का अंदाज पहले से अलग होगा। इसे सिर्फ टॉक शो तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें गेम शो का तड़का भी लगाया गया है। इस सीजन में मेहमानों के साथ बातचीत के अलावा कई मजेदार एक्टिविटीज भी देखने को मिलेंगी। इस बार हमने टॉक शो और गेम शो को मिलाकर एक नया फॉर्मेट तैयार किया है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का एक अलग अनुभव मिलेगा।''

परिणीति ने अपनी निजी जिंदगी और परिवार के बारे में भी बात की। उन्होंने अपने पति और राजनेता राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा, ''मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतना अच्छा परिवार और जीवनसाथी मिला है। राघव मेरे करियर में हमेशा साथ देते हैं। वह इस बात को समझते हैं कि मुझे क्या करना पसंद है और वह मेरे पसंदीदा कामों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। यही सपोर्ट मुझे एक बेहतर मां बनने में भी मदद करता है। मेरा परिवार मेरी ताकत है। घर से मिलने वाला सपोर्ट मेरे लिए बेहद मायने रखता है।''

--आईएएनएस

पीके/एबीएम