Aapka Rajasthan

अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

केंटकी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
 

केंटकी, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई। वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ। केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

वर्जीनिया में शनिवार तड़के तो केंटकी में शनिवार शाम हमला हुआ। केंटकी के लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, शनिवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी।

घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं। वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।

अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं, शनिवार को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में "कई संदिग्ध" शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

जब पुलिस सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं। पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी।

बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस पुलिस दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं।

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं।

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है। सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सोमवार से होने वाली थी।

इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए। इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

--आईएएनएस

केआर/