Aapka Rajasthan

सुवेंदु अधिकारी ने गिनाईं केंद्र की 12 साल की उपलब्धियां, बोले- 'रेल, सड़क और हवाई क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति'

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत पिछली सरकारों के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पीछे था, लेकिन देश अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह देश में एनडीए के 12 साल के शासन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व की वजह से संभव हुआ है।
 
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया। रेलवे के विकास की बात करते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एक छोर से दूसरे छोर तक की दूरी कम हुई है। यात्रा का समय भी कम हुआ है और आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ी है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 12 सालों में देश में 1,317 नए और आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। कभी राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस आधुनिक रेलवे सेवाओं की पहचान हुआ करती थीं। अब वंदे भारत देश की नई उम्मीदों का प्रतीक बन गई है।"

उन्होंने सिविल एविएशन सेक्टर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने जबरदस्त तरक्की की है। 2014 में देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 थी। आज यह संख्या दोगुनी से भी अधिक गई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन क्षेत्र में हुए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पिछले 12 सालों में सड़क परिवहन क्षेत्र में हुआ जबरदस्त विकास लगभग 4 लाख किलोमीटर सड़कों के निर्माण, नेशनल हाईवे के विस्तार और सीमावर्ती व दूर-दराज के इलाकों में कम्युनिकेशन सिस्टम के विकास से साफ दिखता है।"

उन्होंने कहा कि इन सभी चीजों ने देश के आर्थिक ढांचे को बेहतर बनाया है। विकास अब सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों के दूर-दराज के कोनों तक भी पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के नजरिए से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार के आने के सिर्फ एक महीने के अंदर ही, राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल आ रहे हैं। हम भी लगातार दिल्ली जा रहे हैं। नतीजतन, प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने और उन्हें लागू करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर आएंगे और राज्य में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बता दें कि 20 जून को 'बंगाल स्थापना दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में एक सभा को संबोधित करेंगे। वे राज्य के लिए कुछ विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। 21 जून को पीएम मोदी कोलकाता में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

--आईएएनएस

डीसीएच/