Aapka Rajasthan

किम जोंग-उन ने पार्टी स्कूल को बताया ‘रणनीतिक किला’, 80वीं वर्षगांठ पर किया दौरा

सोल, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) के एक अहम राजनीतिक स्कूल का दौरा किया। यह दौरा उस स्कूल की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया। उन्होंने इस स्कूल को पार्टी का 'रणनीतिक किला' बताया, जो पार्टी के अस्तित्व को बनाए रखने में मदद करता है।
 
किम जोंग-उन ने पार्टी स्कूल को बताया ‘रणनीतिक किला’, 80वीं वर्षगांठ पर किया दौरा

सोल, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्‍ल्‍यूपीके) के एक अहम राजनीतिक स्कूल का दौरा किया। यह दौरा उस स्कूल की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया। उन्होंने इस स्कूल को पार्टी का 'रणनीतिक किला' बताया, जो पार्टी के अस्तित्व को बनाए रखने में मदद करता है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, किम जोंग-उन एक दिन पहले पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ डब्‍ल्‍यूपीके के 'सेंट्रल कैडर्स ट्रेनिंग स्कूल' में गए थे। यह उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक शिक्षा संस्थान है, जहां पार्टी के अधिकारियों को तैयार और प्रशिक्षित किया जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क‍िम ने अपने भाषण में कहा कि यह स्कूल अब अपने 'पवित्र मूल नाम' को और मजबूत कर रहा है, जो पार्टी के अस्तित्व और विकास की गारंटी देने वाला अहम किला बन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि युवा अधिकारियों को पार्टी की विचारधारा ठीक से सिखाना बहुत जरूरी है, क्योंकि नई पीढ़ी के कुछ लोगों में पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा की कमी हो सकती है।

क‍िम ने जोर दिया कि उत्तर कोरिया की 'जन-केंद्रित नीति' समय बदलने के बावजूद नहीं बदलेगी। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि 'जन-विरोधी काम' जैसे सत्ता का दुरुपयोग, नौकरशाही और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, दौरे के बाद उन्होंने स्कूल में एक दोस्ताना फुटबॉल मैच भी देखा। यह मैच उत्तर कोरिया की अंडर-17 महिला टीम और क्लब टीम नेगोह्यांग के बीच खेला गया। यह कार्यक्रम स्कूल की सालगिरह के जश्न के तौर पर रखा गया था।

नेगोह्यांग महिला एफसी ने पिछले महीने एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) महिला चैंपियंस लीग के लिए दक्षिण कोरिया का दौरा किया था और शीर्ष एशियाई महिला फुटबॉल खिताब जीता था। उत्तर कोरिया की यू-17 महिला फुटबॉल टीम ने मई में एएफसी यू-17 महिला एशियाई कप जीता था।

मैच से पहले किम ने खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात की, उन्हें 'देश की भरोसेमंद बेटियां' कहा और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम