Aapka Rajasthan

निकी वालिया को खुद माधुरी दीक्षित ने बताया था अपना हमशक्ल, बोलीं-'फ्लाइट में बच्चों की तरह बैठकर मिलाए थे फीचर्स'

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ चेहरों की अपनी अलग पहचान होती है और कुछ चेहरों में लोगों को किसी दूसरे मशहूर सितारे की झलक नजर आने लगती है। अभिनेत्री निकी वालिया के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिछले करीब 30 साल से जहां भी वह जाती हैं, अक्सर कोई न कोई उनसे कह देता है कि वह बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जैसी दिखती हैं।
 

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ चेहरों की अपनी अलग पहचान होती है और कुछ चेहरों में लोगों को किसी दूसरे मशहूर सितारे की झलक नजर आने लगती है। अभिनेत्री निकी वालिया के साथ भी कुछ ऐसा ही है। पिछले करीब 30 साल से जहां भी वह जाती हैं, अक्सर कोई न कोई उनसे कह देता है कि वह बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जैसी दिखती हैं।

इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक बार खुद माधुरी दीक्षित ने भी निकी से कहा था कि दोनों के चेहरे एक-दूसरे से मिलते हैं। इसके बाद दोनों ने एक फ्लाइट में बच्चों की तरह बैठकर अपने चेहरे के फीचर्स तक मिलाए और खुद ही यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर उनमें ऐसी क्या समानता है।

आईएएनएस से खास बातचीत में निकी वालिया ने इस मजेदार किस्से को याद किया। उन्होंने कहा, ''इंडस्ट्री में मुझे काम करते हुए करीब 30 साल हो चुके हैं लेकिन इन तीन दशकों में ऐसा शायद ही कोई दिन रहा हो, जब किसी ने मुझे माधुरी दीक्षित जैसा दिखने की बात न कही हो। मेरे लिए यह तुलना अब कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब खुद माधुरी ने मुझसे यही बात कही तो मेरे लिए वह पल खास बन गया।''

निकी ने बताया, ''एक बार मैं और माधुरी दीक्षित एक ही फ्लाइट में सफर कर रहे थे। हम दोनों बिजनेस क्लास में बैठे थे और उस समय हमें अलग-अलग फिल्मों के लिए पुरस्कार मिलने वाले थे। माधुरी को 'दिल तो पागल है' के लिए पुरस्कार मिल रहा था, जबकि मुझे 'बात बन जाए' के लिए सम्मान दिया जाना था। इसी सफर के दौरान हमारे बीच फेस फीचर्स को लेकर बातचीत शुरू हुई।''

निकी ने कहा, ''इसके बाद हम बिल्कुल बच्चों की तरह एक-दूसरे के चेहरे को ध्यान से देखने लगे। उन्होंने मेरी आंखों को देखा, होंठों को देखा और फिर मुस्कान की तुलना की। हम दोनों यह समझना चाहती थीं कि लोगों को हमारे चेहरे में आखिर ऐसी क्या समानता नजर आती है। यह पूरा अनुभव मेरे लिए काफी मजेदार था।''

उन्होंने बताया कि काफी गौर से देखने के बाद हमने नोटिस किया हमारे बीच सबसे ज्यादा समानता हंसी में है। आंखों और होंठों समेत बाकी चेहरे के फीचर्स में कोई बड़ी समानता नजर नहीं आई।

निकी ने इस बातचीत को याद करते हुए कहा, ''माधुरी दीक्षित ने खुद मुझसे कहा था कि मैं उनकी तरह दिखती हूं। एक साथ बैठकर इस तरह अपने चेहरे के फीचर्स देखना मुझे आज भी याद है। मेरे लिए यह बेहद शानदार अनुभव था।''

--आईएएनएस

पीके/पीएम