Aapka Rajasthan

मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत

भोपाल/भिंड, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ गांव के पास एक पिकअप ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत

भोपाल/भिंड, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ गांव के पास एक पिकअप ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के हुई।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग मवेशी लेकर दंदरौआ गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रक दंदरौआ धाम के गेट नंबर एक के पास पहुंचा, वह अचानक सड़क से उतर गया और एक पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी और उनके बेटे सुनील मांझी के रूप में की गई है, जो दोनों ग्वालियर के छोली गांव के निवासी थे। तीसरे मृतक की पहचान उपेंद्र राणा के रूप में हुई है, जो ग्वालियर जिले के ही लखनौती गांव के निवासी थे।

दो अन्य यात्री, जिनकी पहचान ऐरोली गांव के रामरूप बघेल और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर चोटें आईं है। वहीं घटना की जानकारी मिल मेहगांव थाने से पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को तुरंत आपातकालीन सहायता के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर पाई और दोनों को ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन पर पहले ही काफी लोड था और फिर वह पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पलट गया, जिससे लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को ग्वालियर में उनके परिजनों को सौंपने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--आईएएनएस

एसके/एएस